2008-11-12 19:07:04

जापानी प्रधान मंत्री ने जापान चीन युवा मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान साल के समापन समारोह के लिए बधाई संदेश भेजा

जापान चीन युवा मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान साल का समापन समारोह 12 नवंबर को तोकियो में आयोजित हुआ। जापानी प्रधान मंत्री श्री टारो असो ने बधाई संदेश भेजा।

उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि जापान-चीन शांति मैत्री संधि के संपन्न होने के 30वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए इस साल की चीन जापान युवा मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान साल की गतिविधि में जापान और चीन के संबंधित लोगों के प्रयास में सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन किया गया और बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

श्री टारो असो ने कहा कि इस साल जापान और चीन के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्र और बढ़े हैं और वातावरण, ऊर्जा, चिकित्सा व अर्थतंत्र आदि क्षेत्रों तक युवाओं के बीच आदान-प्रदान का विस्तार किया गया है। दोनों देशों के युवाओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी समझ निरंतर बढ़ता जा रहा है। जापान-चीन संबंधों के आधार को व्यापक व दृढ़ मजबूती मिली है, जिससे लोगों को बड़ी प्रसन्नता महसूस हुई है। (ललिता)