2008-11-07 17:55:32

चीन अंतरिक्ष के शान्ति विकास प्रयोग की सही दिशा के अन्तर्गत सक्रियता से अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग में भाग लेगा

चीन का सनचओ सात अंतरिक्ष यान की सफल उड़ान का खुशी समारोह 7 तारीख को पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने समारोह में कहा कि सनचओ सात अंतरिक्षयान की सफल उड़ान चीन के समानव अंतरिक्ष कार्य विकास के इतिहास का एक महत्वपूर्ण मील पत्थर है। चीन स्वंय सृजन क्षमता को उन्नत कर एक नवीन सृजनात्मक देश के निर्माण को राष्ट्र विकास रणनीतिक की केन्द्रीय व समग्र राष्ट्र शक्ति में प्रगति लाने का एक कुंजीभूत कार्य निश्चित करेगा। उन्होने यह भी कहा कि चीन अंतरिक्ष के शान्ति विकास प्रयोग की सही दिशा को अधिक सुदृढ़ करेगा और मानव की शान्ति विकास के महान कार्य को प्रेरति करने में अपना योगदान प्रदान करता रहेगा। राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ, प्रधान मंत्री वन च्या पाओ और अन्य वरिष्ठ चीनी नेताओं ने इस खुशी समारोह में भाग लिया। सनचओ सात के कक्षीय मोडयूल से स्पेस वाक करने वाले अंतरिक्षयात्री चाए जी कांग को अंतरिक्ष वीर की उपाधि से सम्मानित किया गया, अन्य दो अंतरिक्षयात्रियों को वीर अंतरिक्षयात्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने स्वंय उन्हे अंतरिक्ष वीर पुरूस्कार भेंट की।

इस साल की सितम्बर में सनचओ सात समानव अंतरिक्षयान की सफल उड़ान तथा चीनी अंतरिक्षयात्री के सफलतापूर्वक कक्षीय मोडयूल से निकल कर स्पेस वाक व अंतरिक्ष विज्ञान सर्वेक्षण में चीन ने अंतरिक्ष तकनीक विकास में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। श्री चाए जी कांग ने अंतरिक्षयात्री की ओर से भावनापूर्वक कहा मैंने अपने हाथों से पांच सितारे राष्ट्रीय झंडे को अंतरिक्ष में फहराया, मुझे एक चीनी और महान मातृभूमि के नागरिक होने पर अत्यन्त गौरव महसूस हुआ है। मुझे मालूम है कि उस समय मैने जो एक कदम आगे बढ़ाया है, वह चीनी राष्ट्र का एक महान कदम है। उस समय से चीनी लोगों ने अंतरिक्ष में अपने कदम के निशान छोड़ दिए हैं।

चीन द्वारा पिछले 16 सालों में समानव अंतरिक्ष परियोजना में मानवरहित उड़ान , एक अंतरिक्षयात्री, फिर दो अंतरिक्षयात्री उड़ान से आज तीन अंतरिक्षयात्रियों के कई दिनों तक अंतरिक्ष में ठहरना तथा कक्षीय माडयूल से निकल कर स्पेस वाक करना, विश्व का एक कठिन विषय रहा है, इस क्षेत्र में इतनी उल्लेखनीय सफलता हासिल करना, चीन के अंतरिक्ष की उच्च कोटि तकनीक में एक भारी छलांग हैं।

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने इसी दिन खुशी समारोह में कहा कि सनचओ सात समानव अंतरिक्षयान की सफल उड़ान ने चीन के समानव अंतरिक्ष कार्य को इतिहास की एक नयी मंजिल में पहुंचाया है। उन्होने कहा इस विश्व ध्यानाकर्षण सफलता ने दुनिया में घोषणा की है कि चीन दुनिया का स्वतंत्र रूप से अंतरिक्ष कक्षीय मोडयूल से स्पेस वाक करने की तकनीक हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बन गया है। यह हमारे समानव अंतरिक्ष विकास इतिहास का एक महत्वपूर्ण मील पत्थर है,यह चीनी जनता के विश्व विज्ञान तकनीक शिखर चोटी में चढ़ने की एक महान कार्यवाही है, यह चीनी राष्ट्र द्वारा मानव के लिए बाहरी अंतरिक्ष के प्रयोग की खोज में प्रदत्त अभूतवपूर्व व असाधारण योगदान भी है।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन के विज्ञान तकनीक का पूर्ण सतर विशेषकर स्वंय सृजन क्षमता व शक्ति दुनिया के समुन्नत देशों की बराबरी में अब भी भारी अन्तराल है, इस लिए हमें अपनी स्वंय अविष्कृत क्षमता व शक्ति को अधिक उजागर कर अपनी राष्ट्रीय समग्र शक्ति को उन्नत करने की कोशिश करनी चाहिए।

श्री हू चिन थाओ ने अन्त में बलपूर्वक कहा कि चीन अंतरिक्ष के शान्ति विकास प्रयोग की सही दिशा का दृढ़ता से पालन करेगा और अन्तरराष्ट्रीय अंतिरक्ष सहयोग में सकारत्मक रूप से भाग लेगा । उन्होने कहा चीनी जनता विभिन्न देशों की जनता के साथ हाथों में हाथ डाल कर अन्तरिक्ष के शान्ति विकास व प्रयोग की सही दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ने को तैयार है, और अन्तरराष्ट्रीय अंतिरक्ष सहयोग में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हा, ताकि मानव के शान्ति विकास के महान कार्य के लिए अपना अधिक योगदान कर सके।