2008-11-07 17:08:09

चीनी राजकीय बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो के प्रधान ने कहा कि चीन बौद्धिक संपदा अधिकार व्यापार के विकास पर जोर देगा

चीनी राजकीय बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो के प्रधान थ्यान ली फू ने 6 नवम्बर को शांगहाई में कहा कि इधर के वर्षों में चीन में बौद्धिक संपदा अधिकार कार्य मुख्य तौर पर तेजी से विकसित हुआ है और चीन बौद्धिक संपदा अधिकार व्यापार के विकास पर जोर देगा।

थ्यान ली फू ने उसी दिन आयोजित 2008 6वें शांगहाई बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधी अंतर्राष्ट्रीय मंच में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि इधर के सालों में चीन की मार्का के आवेदन की संख्या विश्व में सब से प्रथम स्थान पर रही है और बौद्धिक संपदा अधिकार कार्य तेजी से विकसित हुआ है। लेकिन इस संदर्भ में चीन की व्यापार सेवा का स्तर नीचे रहा है।

थ्यान ली फू ने परिचय देते हुए कहा कि चीन सरकार द्वारा इस जून में जारी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार रणनीतिक कार्यक्रम में कहा गया है कि बौद्धिक संपदा अधिकार के बाजार विकास पर जोर दिया जाएगा ताकि आर्थिक विकास की शैली व व्यवसाय के ढ़ांचे का बदोबस्त करने वाला रणनीतिक लक्ष्य साकार किया जा सके।(रूपा)