2008-10-30 10:32:08

चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय की सब से मूल्यवान् संपत्ति《सी.खू.छ्वाए.शू,》

आधुनिक पुस्तकालय के विकास के अनुकूल राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग में पाठक पुस्तकालय के हर क्षेत्र में इंटरनेट का प्रयोग भी कर सकते हैं। साथ ही नये पुस्तकालय में 460 कंप्यूटरों का विन्यास किया गया है। और उन कंप्यूटरों से पाठक हर समय पर डिजिटल संसाधन का प्रयोग कर सकते हैं। राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग में सिम्युलेट रीडिंग केंद्र की स्थापना भी की गयी है। अगर पाठक कंप्यूटर के सामने खड़े होकर हवा में सिम्युलेट रूप से पुस्तक खोलते या ढूंढ़ते हैं, तो कंप्यूटर के स्क्रीन पर पुस्तक स्वचालित रूप से खुलेगी या बदलेगी। राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय के प्रमुख इंजीनियर श्री वू बिन ने परिचय देते हुए कहा कि सिम्युलेट रीडिंग स्टेशन के प्रयोग से कंप्यूटर की टच स्क्रीन को कम हानि पहुंचेगी, और पाठक, खास तौर पर बच्चों के पुस्तक पढ़ने का शौक भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि, यहां सब से नवीनतम सिम्युलेट तकनीक का प्रयोग किया गया है। कैमरा हाथों की मुद्रा को पकड़ सकता है, बाद में कंप्यूटर इस के आधार पर आज्ञा लेकर काम कर सकता है। भविष्य में इस तकनीक का प्रयोग बहुत विस्तृत होगा, खास तौर पर पुस्तक पढ़ने में वह बहुत सुविधाजनक है। भविष्य में इस तकनीक का प्रयोग बाल-रीडिंग रूम में किया जा सकेगा, ताकि बच्चे छोटी उम्र से ही नयी तकनीक का प्रयोग कर सकें, और बच्चों के पुस्तक पढ़ने का शौक भी बढ़ सके।

इस के अलावा राष्ट्रीय पुस्तकालय में मार्गदर्शन व्यवस्था भी है। हमारे संवाददाता ने कंप्यूटर पर पुस्तक का नाम ढूंढा। तो मार्गदर्शन व्यवस्था ने जल्द ही इस पुस्तक का स्थान बताया, और पाठक को पुस्तकालय में इसे लेने के लिये सब से अच्छा मार्गदर्शन दिया।

राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग में अंधे लोगों के लिये ब्रेल डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की गयी है। राष्ट्रीय पुस्तकालय के डिजिटल संसाधन विभाग के उपप्रधान श्री ली छुङ मिंग ने परिचय देते हुए कहा कि, ब्रेल डिजिटल पुस्तकालय ने वर्तमान वेब पर कुछ ई-पुस्तक, व्याख्यान मंच व संगीत प्रदान किया है। हमने पेइचिंग के अंध स्कूल में परीक्षण दिया है। अंधे विद्यार्थियों को इस का बड़ा शौक है। जब अंधे लोग इस का प्रयोग करते हैं, तो स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर संबंधित सूचनाएं पढ़कर लिखे विषयों को बोल सकता है।

राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग की उच्च तकनीकी सेवा पर संवाददाता को आश्चर्य है। और एक उत्तेजना जनक बात यह है कि राष्ट्रीय पुस्तकालय की सब से मूल्यवान् संपत्ति《सी.खू.छ्वाए.शू,》प्रदर्शित की गयी है।《सी.खू.छ्वाए.शू,》चीन के प्राचीन ग्रंथों का पूर्ण संग्रह है, जो दो सौ वर्षों से पहले लिखा हुआ है। इस में कुल 70 करोड़ शब्द और 36 हजार से ज्यादा पुस्तकें शामिल हैं। इस से पहले《सी.खू.छ्वाए.शू,》केवल दो बार प्रदर्शित किया गया है। नये पुस्तकालय में हमारे संवाददाता ने पहली बार यह मूल्यवान् संग्रह देखा।

राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग के प्राचीन ग्रंथ विभाग की कर्मचारी सुश्री तोंग रे ने परिचय देते हुए कहा कि, क्योंकि《सी.खू.छ्वाए.शू,》बहुत मूल्यवान् है, इसलिये पाठक इस के कमरे में अंदर नहीं जा सकते, लेकिन पाठक कमरे के पारदर्शी शीशे से इस का पूरा रुप देख सकते हैं। इस से पहले《सी.खू.छ्वाए.शू,》केवल बंद कमरे में रखा हुआ था, और साधारण पाठक इसे नहीं देख सकते थे। लेकिन अब हम चारों ओर से इस का पूरा रुप देख सकते हैं।

बहुत पाठकों के विचार में राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग में 《सी.खू.छ्वाए.शू,》के प्रदर्शन ने इस आधुनिक डिजिटल नये पुस्तकालय को विशेष ऐतिहासिक रंग में रंग दिया है। (चंद्रिमा)