2008-10-29 17:01:47

चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय के नए भाग में काम शुरु

हाल ही में चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय का नया भाग बन कर तैयार हो गया। इस का मतलब है कि पेइचिंग में अब विश्व का तीसरा बड़ा पुस्तकालय है। हमारे संवाददाता ने इन्टरव्यू लेने के लिये सांस्कृतिक विज्ञान व उच्च तकनीक वाले इस पुस्तक-खज़ाने की यात्रा की।

चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय पश्चिमी पेइचिंग में स्थित है, जहां उच्च शिक्षालय केंद्रित हैं। पूर्ववर्ती राष्ट्रीय पुस्तकालय वर्ष 1909 में स्थापित हुआ था, जिस का नाम है पेइचिंग पुस्तकालय। वर्ष 1998 में पेइचिंग पुस्तकालय ने औपचारिक रूप से अपना नाम राष्ट्रीय पुस्तकालय के नाम में बदल लिया। समृद्ध पुस्तक-भंडार के कारण यह विस्तृत पाठकों को आकर्षित करता रहा है। चीनी संस्कृति मंत्री श्री छाए वू ने राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग की शुरूआती रस्म में परिचय देते हुए कहा कि, चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय, जिस की स्थापना वर्ष 1909 में हुई थी, अपने जन्म से ही नागरिकों की बुद्धि को बढ़ाने और संस्कृति के संचरण व उत्तराधिकार का जिम्मा लेकर देश व विदेश तथा पुरातन व आज को जोड़ने का एक सांस्कृतिक पुल बन गया है। अभी तक राष्ट्रीय पुस्तकालय के भंडार में पुस्तकों की कुल संख्या 2 करोड़ 60 लाख तक पहुंच गयी है, जो विश्व के राष्ट्रीय पुस्तकालयों में पांचवें स्थान पर है।

राष्ट्रीय पुस्तकालय की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर इस का नया भाग, 1 अरब 30 करोड़ रन मिन बी की पूंजी लगाकर निर्मित हुआ है। इससे राष्ट्रीय पुस्तकालय का सारा क्षेत्रफल 2 लाख 50 हजार वर्गमीटर बन गया है, जो केवल अमरीका व फ़्रांस के राष्ट्रीय पुस्तकालयों से ही कम है।

राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग में कुल आठ मंजिलें हैं, जिन में जमीन के नीचे तीन, और जमीन के उपर पांच हैं। इस का निर्माण क्षेत्रफल 80 हजार वर्गमीटर है, और तीन मुख्य भागों में बंटा हुआ है, जो क्रमशः अतीत, वर्तमान व भविष्य को प्रतिबिंबित करते हैं। पहला भाग यानि बुनियादी भाग देखने में पुस्तकों के ढेर जैसा है। राष्ट्रीय पुस्तकालय की सब से मूल्यवान् संपत्ति《सी.खू.छ्वाए.शू,》 जो चीन के प्राचीन ग्रंथों का पूर्ण संग्रह है, यहां रखी हुई है। दूसरा भाग, यानि मध्य भाग पाठकों का रीडिंग क्षेत्र है। यहां अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रिय ओपन रीडिंग शैली को अपनाया गया है। रोशनी छत के शीशों से छन कर हर पाठक तक पहुंच सकती है, जिससे लोग रोशनी का मज़ा लेने के साथ-साथ पुस्तकों भी पढ़ सकते हैं। तीसरा भाग एक निलंबित भाग है, यह पुस्तकालय का डिजिटल क्षेत्र है, जो भविष्य और विज्ञान व तकनीक के विकास की नयी दिशा को प्रतिबिंबित करता है।

राष्ट्रीय पुस्तकालय के महानिदेशक श्री चेन फ़ू रे के परिचय के अनुसार पुस्तकालय के नये भाग में लगभग तीन हजार सीटें हैं। प्रति दिन वह लगभग आठ हजार पाठकों का स्वागत कर सकता है। और वह डिजिटल पुस्तकालय का प्रयोग करके पुस्तकालय के बाहर के पाठकों को सेवा दे सकेगा। उन्होंने कहा कि, हम परंपरागत सेवा व डिजिटल पुस्तकालय की सेवा एक साथ देने का तरीका अपनाकर पाठकों को विशेष, बढ़िया व मानवीय सेवा देंगे। और हम राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय से बड़ी संख्या के डिजिटल संसाधन चीन और विश्व के पाठकों को देंगे, ताकि वे हमारे देश के शानदार इतिहास व संस्कृति का समान उपभोग कर सकें।

महानिदेशक श्री चेन ने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय में सूचना का बड़े पैमाने वाला भंडार है। इंटरनेट पर डिजिटल पुस्तकालय ने 7 लाख 20 हजार ई-पुस्तकों को जारी किया है। पाठक वेब से तेज़ व सुविधाजनक तौर पर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। यह केवल उच्च तकनीकी डिजिटल व्यवस्था का प्रयोग करके राष्ट्रीय पुस्तकालय के नये भाग द्वारा पाठकों के लिये दी गयी सेवाओं में से एक है।

इस लेख का दूसरा भाग अगली बार प्रस्तुत होगा, कृप्या इसे पढ़े। (चंद्रिमा)