2008-10-16 17:32:11

शिनच्यांग में चार रेल मार्ग परियोजनाएं आज शुरु हुईं

चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की चार रेल मार्ग परियोजनाएं 16 तारीख को एक साथ शुरु हुईं। चार परियोजनाएं तीन वर्षों में निर्मित की जाएंगी।

दक्षिण शिनच्यांग स्थित खुर्ले से अकसू नम्बर दो लाइन खुर्ले से अकसू तक जाती है, जिस की कुल लम्बाई 520 किलोमीटर है। खुर्ले से अकसू तक जाने वाला रेल मार्ग दक्षिण शिनच्यांग से भीतरी इलाके तक संपर्क करने वाला एकमात्र रेल मार्ग है।

लानचो से शिनच्यांग तक जाने वाले रेल मार्ग की कुल लम्बाई 1580 किलोमीटर है, खुच से रूस के एहोबुलाके तक जाने वाले रेल मार्ग की कुल लम्बाई 92 किलोमीटर है, जबकि उस्यैईवैन से च्यांगच्वनम्याओ तक जाने वाले रेल मार्ग की कुल लम्बाई 94 किलोमीटर है, जो शिनच्यांग के थ्यैनशैन पहाड़ के उत्तरी आर्थिक जोन के केंद्र में स्थित है। इस रेल मार्ग के निर्माण से शिनच्यांग के कोयला संसाधन का विकास व प्रयोग तेज होगा।(श्याओयांग)