2008-10-09 16:16:36

अरबी दुनिया का पहला कन्फ्युशियस कॉलेज

21वीं शताब्दी में प्रवेश करके चीन की व्यापक राष्ट्रीय शक्ति व अंतर्राष्ट्रीय स्थान दिन-ब-दिन बढ़ रही है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीनी भाषा के प्रसार-प्रचार के लिये एक अच्छा रणनीतिक मौका दिया है, और विदेशों में चीनी भाषा के शिक्षण की मांग भी बढ़ रही है। देश-विदेश में स्थित चीनी भाषा के शिक्षण संस्थान व संसाधन काफ़ी नहीं थे। ऐसी स्थिति में चीनी शिक्षा मंत्रालय व चीनी राष्ट्रीय वैदेशिक चीनी भाषा शिक्षा के नेतृत्व दल ने वर्ष 2002 से विभिन्न देशों से अनुभव हासिल कर विदेशों में चीनी भाषा के प्रसार-प्रचार करना शुरू किया। वर्ष 2004 के मार्च में चीन ने विदेशों में चीनी भाषा के प्रसार-प्रचार के लिए कन्फ्युशियस कॉलेज की स्थापना करनी शुरु की।

लेबनान सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी का कन्फ्युशियस कॉलेज इन में से एक है। वह चीनी राष्ट्रीय चीनी भाषा अंतर्राष्ट्रीय प्रसार-प्रचार नेतृत्व दल कार्यालय के नेतृत्व में चीनी शनयांग नार्मल यूनिवर्सिटी व सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी द्वारा एक साथ सहयोग करके स्थापित किया गया है। वर्ष 2007 की फ़रवरी की 27 तारीख को यह कॉलेज औपचारिक रूप से स्थापित किया गया, वह अरबी दुनिया में पहला कन्फ्युशियस कॉलेज भी है। हाल ही में हमारे संवाददाता ने इस कन्फ्युशियस कॉलेज का दौरा किया।

लेबनान सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी के कन्फ्युशियस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान न केवल विद्यार्थी चीनी सीख रही हैं, बल्कि चीनी मधुर गीत गाना भी सीख रही हैं।

सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी के उप प्रधान श्री अंतोने होकायेम ने कहा कि, सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी में कन्फ्युशियस कॉलेज की स्थापना यूनिवर्सिटी रणनीति कार्यालय द्वारा किया गया फैसला है। रणनीति कार्यालय ने चीन के प्रति खुलेपन की नीति बनाने का फैसला किया है। चीन एक बड़ा देश है। हमें उस के प्रति खुलापन अपनाना चाहिए, और उस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि चीन निरंतर विकसित हो रहा है, और विश्व में एक प्रगतिशील देश बन गया है। इसलिये मेरे ख्याल से चीन के प्रति हमारी खुलेपन की नीति ज़रूरी है। सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी में लेबनान यहां तक कि सारी अरब दुनिया के पहले कन्फ्युशियस कॉलेज की स्थापना हमारे लिये एक सौभाग्य की बात है।

सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी में कन्फ्युशियस कॉलेज स्थापित होने के बाद चीनी भाषा व चीनी संस्कृति का वहां प्रचार-प्रसार हो रहा है, और लेबनान व अन्य अरब देशों को चीनी भाषा, चीनी चिकित्सा व राजनीति व अर्थतंत्र आदि की जानकारी और प्रशिक्षण दे रहा है। अभी तक कुल 340 विद्यार्थियों ने चीनी भाषा में शिक्षा पाई है, और 70 विद्यार्थियों को चीनी चिकित्सा की शिक्षा मिली है। सेंट जोसेफ़ यूनिवर्सिटी के कन्फ्युशियस कॉलेज की संपर्क पदाधिकारी सुश्री चाओ ईन ने कहा कि, हमारे विद्यार्थियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। पहले सत्र में हमारे केवल 65 विद्यार्थी हैं, लेकिन दूसरे सत्र में यह संख्या 111 तक पहुंच गयी है, जो लगभग पहले सत्र का दुगुना है। इस सत्र में हमारी कक्षा में कुल 123 विद्यार्थी हैं। हमें लगता है कि हमारी चीनी भाषा शिक्षा का भविष्य उज्ज्वल व आशावान् है।(चंद्रिमा)