2008-10-09 12:34:27

विज्ञान प्रथम उत्पादक शक्ति है

"विज्ञान प्रथम उत्पादक शक्ति है" श्री तंग श्याओफिंग द्वारा 5 सितंबर 1988 को चेकोस्लोवाकिया के तत्कालीन राष्ट्रपति हुसाक के साथ बातचीत में प्रस्तुत महत्वपूर्ण विचार। विज्ञान प्रथम उत्पादक शक्ति है, यह मार्क्सवाद का हमेशा का रुख रहा है। वर्ष 1975 में श्री तंग श्याओफिंग ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार करने का जिम्मा उठाया। "चीनी विज्ञान अकादमी की कार्य रिपोर्ट के कार्यक्रम" का मसविदा बनाने का काम करते समय "सांस्कृतिक क्रांति आंदोलन" में अर्थतंत्र व विज्ञान में क्षति के खिलाफ श्री तंग श्याओफिंग ने मार्क्सवाद में "उत्पादक शक्ति में विज्ञान शामिल होने" की बात के अनुसार कहा था कि विज्ञान उत्पादक शक्ति है। चार लोगों से गठित क्रांति विरोधी गुट "गैंग ऑफ फोर" को खत्म करने के बाद वर्ष 1977 में श्री तंग श्याओफिंग ने शीघ्र ही यह विचार प्रस्तुत किया कि आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ने की कुंजी है वैज्ञानिक तकनीक का विकास। वर्ष 1978 में राष्ट्रीय विज्ञान अधिवेशन में उन्होंने "विज्ञान प्रथम उत्पादक शक्ति है", यह मार्क्सवाद विचार दोहराया और कहाः "आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक एक महान क्रांति का सामना कर रही है। पिछले करीब 30 सालों में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का विकास न सिर्फ कुछेक वैज्ञानिक सिद्धांतों और उत्पादक तकनीकों में हुआ और इस का महत्व न सिर्फ आम स्तर पर रहा, बल्कि सभी वैज्ञानिक तकनीकी क्षेत्रों में गहन परिवर्तन हुआ और बड़ी प्रगति हुई है, जिससे सिलसिलेवार नई-नई वैज्ञानिक तकनीक पैदा हुईं और पैदा होंगी। आधुनिक विज्ञान से उत्पादक तकनीक के विकास का रास्ता खुल गया है और इस के विकास की दिशा का फैसला भी हो गया है।" वर्ष 1988 में श्री तंग श्याओफिंग ने चेकोस्लोवाकिया के तत्कालीन राष्ट्रपति हुसाक के साथ बातचीत में कहाः "श्री मार्क्स ने कहा था कि विज्ञान उत्पादक शक्ति है। तथ्यों से साबित है कि यह बात बिलकुल ठीक है। मेरे विचार में विज्ञान प्रथम उत्पादक शक्ति है।" यह विचार मार्क्सवाद के विकास का एक नया संक्षेप है, जो आधुनिक विज्ञान के तेज विकास और समाज के विकास में उस की महत्वपूर्ण भूमिका से पैदा हुआ है। आधुनिक विज्ञान की नई विकास स्थिति को देखते हुए आर्थिक पुनरुत्थान के लिए हमें विज्ञान की रणनीति को प्राथमिकता देनी चाहिए। विज्ञान के विकास को दृढ़ता से बढ़ावा देने पर ही जबरदस्त प्रतिस्पर्द्धा में विजय प्राप्त की जाएगी।