2008-10-07 20:01:01

पेइचिंग आलंपिक से चीन के प्रति विदेशी लोगों की समझ बदली

चीनी समाचार पत्र जन-दैनिक की खबर के अनुसार हाल ही में जारी विश्व की नज़रों में चीन नामक एक बड़ी जांच-पड़ताल के परिणामों से यह जाहिर है कि पेइचिंग आलंपिक से चीन के प्रति विदेशी लोगों की समझ खूब बदली है।

जांच-पड़ताल रास्ते पर लोगों से इन्टव्यू और वेब साइट में जांच-पड़ताल के माध्यम से की गयी। जांच-पड़ताल के मुख्य लक्ष्य आलंपिक के दौरान चीन में आने वाले विदेशी पर्यटक रहे हैं। जांच-पड़ताल से यह जाहिर है कि चीन आने से पहले मुख्य तौर पर विदेशी लोग चीन को एक रहस्यमय व पुरातन पूर्वी देश समझते थे। यह जानकारी मुख्य तौर पर अपने देश के मीडिया, कुछ पुस्तकों या दूसरों के परिचय से प्राप्त हुई थी। आलंपिक के दौरान अधिकांश विदेशी लोगों ने अपनी आंखों से चीनी जनता के जीवन, आधुनिक आलंपिक व्यायामशालाओं तथा प्रतियोगिताओं के सफल प्रबंध को देखा। उन पर चीनी समाज की उपलब्धियों व वास्तविक चीन की सीधी छाप पड़ी। जांच में 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के विचार में चीन आगामी बीस वर्षों में विश्व में सब से बड़ी आर्थिक इकाई बन जाएगा।

ध्यानाकर्षक बात यह है कि हालांकि चीन की आर्थिक वृद्धि तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के ख्याल से चीन के आर्थिक विकास में अभी कुछ समस्याओं का समाधान करना बाकी है , जैसे पर्यावरण समस्या। इस से साबित हुआ है कि हालांकि चीन ने पर्यावरण संरक्षण के लिये बड़ी कोशिश की है, लेकिन और अधिक स्वीकृति प्राप्त करने के लिये चीन को और ज्यादा लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।(चंद्रिमा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040