2008-10-01 16:27:31

शनचो सात समानव अंतरिक्षयान में लादे चीजें 1 अक्तूबर को प्रदर्शित की गयी

चीन के शनचो सात समानव अंतरिक्षयान के वापसी मॉड्युल को खोलने की रस्म 1 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। अंतरिक्षयान में लादे सात किस्मों की चीजें प्रथम बार लोगों को प्रदर्शित की गयी।

अंतरिक्षयान में लादे चीजों में फी थ्येन नामक यान के बाहर पहने स्पेससूट के दस्ताने, दुर्लभ पौधों के बीज, रेश्मी चीनी नक्शा और राष्ट्र झंडा आदि शामिल हैं।

ध्यान रहे, चीन का शनचो सात समानव अंतरिक्षयान 25 सितम्बर को उत्तर पश्चिमी चीन के च्यो छ्वैन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में प्रक्षेपित किया गया था और 28 तारीख को सुरक्षित रूप से वापस लौटा। उड़ान के दौरान, चीनी अंतरिक्षयात्री च्ये ची कांग ने चीन का प्रथम स्पेस वॉक का काम पूरा किया। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040