2008-09-30 19:07:32

विदेशी मीडिया ने शनचो सात की सफल अंतरिक्ष उड़ान का उच्च मूल्यांकन किया

विदेशी मीडिया ने इधर के दिनों में शनचो सात की सफल अंतरिक्ष उड़ान व चीन के अंतरिक्षयात्री के पहले सफल स्पेस वॉक की रिपोर्ट दी और चीन के अंतरिक्ष कार्य में प्राप्त प्रगतियों की प्रशंसा की। उन का विचार है कि यह चीन के अंतरिक्ष तकनीक के विकास की एक नई प्रगति है।

रूस के 29 सितंबर को प्रकाशित अनेक प्रमुख अखबारों में शनचो सात अंतरिक्षयान के सफलता से पृथ्वी पर वापस लौटने की रिपोर्ट दी गयी। रूस के अखबार वरेमिए नोवोस्टे ने कहा कि इस साल चीन ने न सिर्फ सफलता से पेइचिंग ऑलंपियाड का आयोजन किया ,बल्कि चीन के अंतरिक्षयात्री ने पहली बार स्पेस वॉक किया, जिससे चीन रूस व अमरीका के बाद तीसरा यह देश बन गया, जो सफलता से स्पेस वॉक कर सकता है। टरुड अखबार ने कहा कि शनचो सात अंतरिक्षयान सफलता से पृथ्वी पर वापस लौटा, चीन के अंतरिक्षयात्री की पहली बार स्पेस वॉक इतिहास में रिकोर्ड की जाएगी।

मलेशिया के अखबार सीन जेव जीट पोह ने 29 तारीख को टिप्पणीकार का एक लेख जारी कर कहा कि भविष्य में चीन अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण व चंद्रमा पर पहुंचने की दिशा में आगे बढेगा। चीनी लोग और व्यापक अंतरिक्ष में अनुसंधान करेगी।

युरोप के प्रेस टेलीविजन स्टेशन ने 29 तारीख को चीन के शनचो सात अंतरिक्षयान के सफलता से पृथ्वी पर वापस लौटने की रिपोर्ट देते हुए कहा कि चीन के अंतरिक्षयात्री ने पहली बार स्पेस वॉक किया। मानव जाति के लिए यह एक छोटा कदम है लेकिन चीन के लिए यह एक बड़ी प्रगति है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040