2008-09-30 19:02:24

विभिन्न जगतों के विदेशी व्यक्तियों ने शनचो सात अंतरिक्ष उड़ान की सफलता पर बधाई दी

इधर के दिनों में विश्व के विभिन्न जगतों के जाने-माने व्यक्तियों ने विभिन्न रूपों से चीन के शनचो सात समानव अंतरिक्ष उड़ान की सफलता पर बधाई दी।

कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री ली मयोंग बाक, लाओस के राष्ट्रपति श्री जोम्माले सायासोन और प्रधानमंत्री श्री बौअसोन, पाकिस्तान के राष्ट्रपित श्री जरदारी, सूडान के राष्ट्रपित श्री बाशिर और टोग्गो के राष्ट्रपति श्री फौरे आदि ने अलग अलग तौर पर शनचो सात अंतरिक्ष उड़ान की सफलता पर चीन को बधाई दी। तुर्कमानिस्तान के राष्ट्रपति श्री बेर्दमुहाम्मेदोव ने कहा कि चीन प्रगति व समृद्धि के रास्ते पर पूरे विश्वास के साथ आगे बढाएगा।

कम्बोडिया के महाराजा सिंहानुक ने 29 सितंबर को श्री वन चा पाओ को पत्र भेजकर अंतरिक्ष अनुसंधान में चीन की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन का वर्तमान महान अंतरिक्ष अनुसंधान हर प्रक्रिया में सफल रहा है। इस से चीन दुनिया के विज्ञान व तकनीक क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान पर पहुंचा है।

विदेशी अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने शनचो सात अंतरिक्ष उड़ान की सफलता व अंतरिक्षयात्री की सफल स्पेस वॉक का उच्च मूल्यांकन किया। युरोप अंतरिक्ष ब्यूरो के अधिकारी श्री गैर्ल बेरग्गविस्ट ने कहा कि इस कार्यवाही से यह जाहिर है कि चीन ने दो कठिन अंतरिक्ष कार्य पूरे किए, जिससे चीन के अंतरिक्ष उद्योग के विकास को आगे बढाया जाएगा। रूस के भू-उड़ान नियंत्रण केंद्र के नेता श्री वलादिमिर सोलोवयोव ने कहा कि इस कार्यवाही का चीन के अंतरिक्ष तकनीक के विकास पर महत्वपूर्ण व गहरा प्रभाव पड़ा है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040