2008-09-26 14:59:44

विकलांग लोगों को मदद देने वाले श्री शेन फू सै

श्री शेन फू सै उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के बाऔ टोउ शहर में प्रेम नामक एक व्यापार कंपनी के मैनेजर हैं। वे बहुत प्रसिद्ध हैं। इस शहर में बहुत लोगों ने उन की प्रशंसा की। श्री शेन फू सै अंधे हैं। लेकिन उन्होंने समाज में बहुत व्यक्तियों की सहायता की है। 6 साल से वे बहुत से विकलांग लोग व गरीबी लोगों को मदद दे रहे हैं। आज हमारे समाज जीवन कार्यक्रम में हम श्री शेन फू सौ के बारे में एक रिपोर्ट सुनाएंगे।

57 वर्षीय श्री शेन फू सै का घर बाओ टोउ शहर के दक्षिण पूर्व में स्थित है। उन का घर सिर्फ 50 वर्गमीटर बड़ा है। क्यों एक करोड़ पूंजी वाली कंपनी के मैनेजर का घर इतना छोटा है। श्री शेन फू सै की पत्नी सुश्री जा सू जेन ने संवाददाता को बताया कि श्री शेन हमारे परिवार का प्रबंध करते हैं। वे परिवार में सभी पैसों का अच्छी तरह प्रबंध करते हैं। वे यदि किसी को पैसा देना चाहें तो दे सकते हैं। हम उन का समर्थन करते हैं।

सुश्री जा सू जेन की बात से हमें लग सकता है कि श्री शेन का प्रबंध कठोर है। लेकिन दस साल से उन के साथ जीवन बिता रही सुश्री जा हमेशा श्री शेन का समर्थन करती हैं।

सन् 1982 में श्री शेन पत्नी और बेटी के साथ बाओ टोउ में आए। मेहनत से काम करने के बाद श्री शेन बाओ टोउ व्यापार निर्माण कंपनी में कार्यक्रम तेल के प्रधान बन गए। लेकिन सन् 1987 में एक दुर्घटना हुयी जिस से श्री शेन फू अंधे बन गए। इस के बाद वे परिजनों के साथ कुछ व्यापार करने लगे। लेकिन विकलांग व्यक्ति होने के कारण उन्हें व्यापार करने में अक्सर धोखा खाना पड़ता । उस समय उन्होंने मन में यह कहा कि वे जरूर व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे और विकलांग लोगों की मदद करेंगे।

सन् 1997 की जुलाई में श्री शेन फू सै ने अपने एक मात्र घर को 50 हजार य्वान में बेच कर सै फू ता नामक व्यापार कंपनी शुरु की । लेकिन व्यापार का अनुभव कम होने के कारण कंपनी मुश्किलों में फंस गयी। सन् 2001 में बाओ टोउ शहर के विकलांग व्यक्ति संघ की मदद से उन्होंने कंपनी का नाम बाओ टोउ प्रेम व्यापार कंपनी रख लिया। वे अन्य विकलांग भाई व बहनों के साथ मिल कर कोशिश करने लगे। उन की कोशिश से कंपनी की स्थिति अच्छी होने लगी।

कई सालों में श्री शेन फू सै एक करोड़ य्वान पूंजी वाली कंपनी के मैनेजर बन गए। उन्होंने संवाददाता से कहा कि वे हमेशा के लिए सरकार की चिंता और मदद को याद करते हैं।

हमारी कंपनी अन्य लोगों की कंपनी के बराबर नहीं है। अन्य व्यापारी अपनी क्षमता से कंपनी का विकास करते हैं। हमारी कंपनी सरकार की मदद और विकलांग व्यक्तियों के संघ की सहायता से विकास कर रही है। इसलिए मुझे पैसे कमाने के बाद समाज में अन्य लोगों की मदद भी करनी है।

कंपनी का विकास होने के बाद श्री शेन ने भी अपनी प्रेम कार्यवाही शुरू की। उन्होंने बाओ टोउ शहर के विकलांग व्यक्तियों के संघ से यह वायदा किया है कि भविष्य में अगर 10 य्वान कमाएंगे तो 5 य्वान को मुश्किल लोगों की मदद के लिए देंगे। उन्होंने यह बात कही है और सचमुच ऐसा करते हैं। सन् 2002 में उन्होंने पैराऑलंपिक में भारोत्तोलन के पूर्व चैपिंयन श्री लो जी ज्यांग के विकलांग लोग के मसाज प्रशिक्षण स्कूल खोलने के लिए 1500 य्वान की पूंजी लगाई है।

विकलांग व्यक्ति श्री वांग जोंग मेई अन्य क्षेत्रों से बाओ टोउ शहर में आए हैं। कई साल पहले उन के दोस्तों ने उन से कहा कि श्री शेन फू सै अच्छे आदमी हैं और अक्सर विकलांग लोगों की मदद करते हैं। इसलिए श्री वांग मदद प्राप्त करने के लिए श्री शेन फू सै के पास आए।

श्री शेन फू सै ने पूछा कि आप क्या करना चाहते हैं। मैं ने कहा कि कोहा दुकान खोलना चाहता हूं। श्री शेन ने मुझे 2000 य्वान की पूंजी दी। बाद में मैं ने एक कोहा दुकान खोली और अच्छी तरह जीवन बिता रहा हूं। श्री शेन ने मेरी बड़ी मदद की। वे अंधे हैं, लेकिन इतनी बड़ी कंपनी के मैनेजर बन गए हैं। मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं।

सन् 2007 में श्री शेन फू सै ने बाओ टोउ शहर में विकलांगों के स्वास्थ्य के लिए मदद दी। उन्होंने गरीबी परिवार के 120 से ज्यादा छात्रों को भी सहायता दी। सन् 2002 से अब तक उन्होंने विकलांग व्यक्ति, गरीब परिवारों की मदद देने के लिए 10 लाख य्वान की पूंजी लगायी है।

सन् 2007 में श्री शेन ने चीन में प्रेम कार्यवाही के प्रसिद्ध व्यक्ति बन गए। अनेक मीडिया ने उन की रिपोर्ट की। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर बहुत प्रसन्न हैं कि उन के द्वारा दी गयी मदद से विकलांग लोग भी अन्य लोगों की सहायता करने लगे हैं।

प्रेम व्यापार कंपनी चीन की नीति के अनुसार करमुक्त होनी चाहिए। लेकिन श्री शेन फू सै हर साल सरकार को 6 लाख य्वान से ज्यादा कर देते हैं। अब तक कंपनी में 50 कर्मचारी हैं जिन में 32 व्यक्ति विकलांग हैं। कंपनी का विकास होने के साथ-साथ श्री शेन फू सै ने संवाददाता को अपनी योजना बतायी।

मुझे आशा है कि मैं विकलांग बूढ़े लोगों के लिए घर बना सकूंगा। मैं ने 32 विकलांग कर्मचारियों से यह वायदा किया है कि मैं जरूर उन के जीवन की गारंटी दूंगा।

इसी तरह श्री शेन फू सै विकलांग व्यक्ति और गरीबी लोगों की सहायता करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। हमें आशा है कि उन की कोशिश सफल होगी और ज्यादा लोग इस रास्ते पर एक साथ कोशिश कर सकेंगे।