2008-09-25 14:51:50

अंतरिक्ष यात्री क्यों अंतरिक्षयान से बाहर गतिविधि करेगा ?

अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्षयान से बाहर गतिविधि किए जाने के 5 लक्ष्य हैं, पहला अंतरिक्षयान की मरम्मत करना,जैसे रूसी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा शांति नामक अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत की गई थी। दूसरा अंतरिक्ष में गठन का काम पूरा करना, मसलन अब अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के गठन का काम, तीसरा अंतरिक्ष में सेवा काम पूरा करना, उदाहरण के लिए अंतरिक्ष विमान में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा किया गया उपग्रह छोड़ने तथा वापस लेने का काम। चौथा, वैज्ञानिक परीक्षण व अध्ययन करना, उदाहरण के लिए चंद्र तल पर अमरीकी अपोलो अंतरिक्षयात्रियों द्वारा किया गया वैज्ञानिक परीक्षण। और पांचवां अंतरिक्ष केंद्र निर्माण का काम पूरा करना, भविष्य में अंतरिक्षयात्री चंद्र या मंगल ग्रह पर पहुंचकर वहां अस्थाई या स्थाई अड्डे स्थापित करेंगे।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040