2008-09-25 14:48:56

अंतरिक्ष में अंतरिक्षयात्री कैसे वॉक करते हैं ?

स्पेसवॉक सड़क पर या पार्क में चलने की तरह नहीं है। वास्तव में यह वॉक नहीं है। क्योंकि अंतरिक्ष में सड़क नहीं है, और अंतरिक्ष में अंतरिक्षयात्री गुरुत्वबल नहीं होने की स्थिति में है, उस का शरीर अंतरिक्ष में तैरता है, इसलिए वॉक नहीं हो सकती। गुरुत्वबल नहीं होने की स्थिति में अंतरिक्षयात्री पांव के बजाए हाथों से अपना शरीर घुमाता है। अंतरिक्षयात्री को सुविधा देने के लिए इंजिनियरों ने अंतरिक्षयान में बहुत से हैंडिलों का निर्माण किया है, जिनकी सहायता से अंतरिक्षयात्री अपना शरीर घुमा सकता है। क्योंकि अंतरिक्षयान या अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर अंतरिक्षयात्री एक विशेष संस्थापन के जरिए अपना शरीर घुमाता है ,इसलिए स्पेसवॉक सिर्फ एक सजीव कथन है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040