चीनी सरकारी वेबसाइट द्वारा 23 तारीख को जारी वन छ्वान भूकंप के बाद पुनः निर्माण के पूरे कार्यक्रम के अनुसार, चीन तीन वर्षों में 10 खरब चीनी य्वान की पूंजी डालकर स्छ्वान, कानसू और शानशी आदि भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के पुनः निर्माण के प्रमुख मिशन को पूरा करेगा, ताकि भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों की बुनियादी जीवन स्थिति तथा आर्थिक व सामाजिक विकास स्तर भूकंप से पहले के स्तर तक पहुंच सके, और भूकंप ग्रस्त क्षेत्र की पारिस्थितिकी सभ्यता , सुखमय , सुरक्षित व सामन्जस्यपूर्ण मातृभूमि का पुनःनिर्माण किया जा सके।
इस कार्यक्रम के ठोस लक्ष्य हैं कि बुनियादी तौर पर शहरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों की बस्तियों का पुनः निर्माण करना, हर एक परिवार में कम से कम एक आदमी को स्थिर रोजगार देना, भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी जीवन गारंटी देना, और अनिवार्य शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, बुनियादी चिकित्सा, सार्वजनिक संस्कृति व खेल, सामाजिक परोपकार आदि बुनियादी सार्वजनिक सेवा देना। (श्याओयांग)