2008-09-18 19:35:56

चीन जोर्जिया स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षक दल द्वारा लगातार अपना कर्तव्य निभाने का समर्थन करता है

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता श्री च्यांग यू ने 18 तारीख को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन जोर्जिया स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षक दल द्वारा लगातार अपना कर्तव्य निभाने का समर्थन करता है।

जोर्जिया स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का पर्यवेक्षक दल वर्ष 1993 के अगस्त में स्थापित किया गया था। अभी तक इस में 129 फौज़ी पर्यवेक्षक व 14 संयुक्त राष्ट्र पुलिसकर्मी शामिल हैं।

श्री च्यांग यू ने संवाददाता के संबंधित प्रश्नों का जवाब देते समय कहा कि जोर्जिया स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षक दल ने स्थापित होने के बाद अब्खाजिया क्षेत्र की शांति व स्थिरता की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चीन पर्यवेक्षक दल के द्वारा लगातार अपना कर्तव्य निभाने का समर्थन करता है।

इस के अलावा श्री च्यांग यू ने यह भी कहा है कि संबंधित पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र संघ से दक्षिण ओसेटिया में शांति-रक्षा सेना भेजने का विचार करने की मांग की। चीन ने संबंधित स्थिति पर ध्यान दिया है, और इस का अध्ययन भी करेगा।(चंद्रिमा)