12 सितंबर को पेइचिंग पैरा ऑलंपियाड में मैच का छठा दिन था। उसी दिन कुल 53 स्वर्ण पदक हासिल हुए। चीनी प्रतिनिधि मंडल तैराकी व पथ तथा मैदान में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके 4 स्वर्ण पदक जीते, इस तरह चीनी प्रतिनिधि मंडल 37 स्वर्ग पदकों और 109 पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। ब्रिटेन व अमरीका के प्रतिनिधि मंडल क्रमश:33 व 23 स्वर्ण पदकों से स्वर्ण पदक तालिका में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
12 तारीख को राष्ट्रीय स्वीमिंग केंद्र यानी वाटर क्यूब में 16 स्वर्ण पदक हासिल हुए। खिलाड़ियों ने 11 प्रतियोगिताओं में 14 विश्व रिकार्ड तोड़े। 20 साल की चीनी नेत्रहीन लड़की शीए छिंग ने एस 11 वर्ग के 100 मीटर बटरफ्लाई की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकार्ड तोड़ा।
12 तारीख को पथ तथा मैदान खेल में चीन, उक्राइन व दक्षिण अफ्रीका ने अलग अलग तौर पर 3 स्वर्ण पदक जीते।
13 तारीख को पेइचिंग पैरा ऑलंपियाड में 49 स्वर्ण पदक हासिल होंगे। उसी दिन स्वर्ण पदक मुख्य तौर पर तैराकी व पथ तथा मैदान के खेल पर केंद्रित हैं।
13 तारीख को आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में लम्बी कूद , बैक स्ट्रैक तैराकी , भारोत्तोलन, तीरेन्दाजी व सेलिंग आदि शामिल हैं।
(वनिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |