2008-09-03 18:17:45

पेइचिंग पैरा-ऑलंपिक मशाल रिले उत्तर-पूर्वी चीन के ल्यान निंग के ता ल्यान शहर में समाप्त हुई

पेइचिंग 2008 पैरा-ऑलंपिक मशाल रिले 3 सितम्बर सुबह को उत्तर-पूर्वी चीन के ल्यान निंग के ता ल्यान शहर में समाप्त हो गयी।

3 सितम्बर सुबह की 9 बज कर 30 मिनट पर रिले शुरू हुई और 10 बजकर 20 मिनट पर अंतिम स्थान पर पहुंची। कुल 70 मशाल धारकों ने इस 3.8 किलोमीटर लम्बी रिले में भाग लिया, जिन में 14 विकलांग शामिल हैं।

पेइचिंग पैरा-ऑलंपिक मशाल रिले का अगला पड़ाव 4 सितम्बर को मध्य चीन के हनान का लो यांग शहर है।