2008-09-03 17:09:43

चिन्ह

                             

                                                                पेइचिंग पैरा ऑलंपिक का चिन्ह

पेइचिंग पैरा ऑलंपिक का चिन्ह आसमान, भूमि और मनुष्य के सामन्जस्यपूर्ण सहअस्तित्व पर केंद्रित है।इस चिन्ह ने चीन की लिपि भाषा, कैलीग्राफी और विकलांगों की ऑलंपिक खेल भावना को जोड़ा है, जिस ने चीन की परम्परागत संस्कृति और आधुनिक ऑलंपिक खेल भावना को प्रतिबिंबित किया है।

चिन्ह में लाल, नीला और हरा तीन रंगों से चीनी शब्द जी का आकार बनाया गया है। चीनी शब्द जी का अर्थ है कि बड़ी मुसीबतों के बाद आखिरकार अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करना।

चिन्ह में लाल, नीला और हरा रंग अलग-अलग तौर पर सूर्य , आकाश और भूमि को प्रतिबिंबित करते हैं, जो मिलकर खेलने वाले आदमी का आकार बनाते हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040