2008-08-28 19:59:05

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने अलग-अलग तौर पर ताजिकस्तानी राष्ट्रपति राखमोन व रूसी राष्ट्रपति मेडवेडेव से भेंट की और उन के साथ वार्ता भी की

ताजिकस्तान की राजकीय यात्रा कर रहे चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 27 अगस्त को दुशानबे में अलग-अलग तौर पर ताजिकस्तानी राष्ट्रपति राखमोन व रूसी राष्ट्रपति मेडवेडेव से भेंट की और उन के साथ वार्ता भी की।

राखमोन के साथ वार्ता करते समय हू चिन थाओ ने कहा कि चीन ताजिकस्तान के साथ राजनीतिक समझ व आपसी समर्थन तथा व्यवहारिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान व परंपरागत मित्रता का विस्तार करने और स्थानीय सहयोग व समान विकास मजबूत करने को तैयार है।

रूसी राष्ट्रपति मेडवेडेव से भेट में हू चिन थाओ ने कहा कि वर्तमान में चीन-रूस रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंध का अच्छा विकास हो रहा है। दोनों ने कई बार ऊर्जा वार्ता व्यवस्था पर विचारों का आदान प्रदान किया है और चीन-रूस रणनीतिक सुरक्षा सलाह मशविरा व्यवस्था तथा तीसरे दौर के सलाह मशविरे के विषय व तौर तरीके जैसे सवालों पर भी विचार-विमर्श किया है। इन दोनों व्यवस्थाओं से आपसी राजनीतिक समझ व रणनीतिक सहयोग बढ़ेगा और दोनों के साझेदार संबंध का स्तर उन्नत करने के लिये अहम भूमिका अदा की जाएगी।

मेडवेडेव ने कहा कि चीन के साथ व्यवहारिक सहयोग का विकास करना रूस कै वैदेशिक सहयोग की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। रूस की आशा है कि वह चीन के साथ रूस-चीन अच्छे पड़ोसी जैसी मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि के नये प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर सकेगा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग भी बढा सकेगा।

उसी दिन हू चिन थाओ ने अलग-अलग तौर पर ताजिकस्तानी प्रधान मंत्री अकिलोव, ऊपरी सदन के अध्यक्ष उबैतुलोएव और निचले सदन के अध्यक्ष खाइरुलोयेव से मुलाकात भी की।(रूपा)