2008-08-27 19:43:57

हू चिन थाओ ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

27 अगस्त को ताजिकस्तान की यात्रा पर गए चीन के राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने ताजिकस्तान की राजधानी दुशान्बे में ताजिकस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली राखमोन के साथ वार्ता की, चीन और ताजिकस्तान के संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्ष चीन और ताजिकस्तान के बीच अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे विकसित करने और शांघाई सहयोग संगठन के ढांचे में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा करने में सहयोग सुदृढ़ करने आदि के बारे में सहमति प्राप्त की गई।

वार्ता के बाद, दोनों देशों के शीर्षनेताओं ने एक साथ चीन और ताजिकस्तान के बीच अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंध व सहयोग के विकास के बारे में वक्तव्य जारी किया ।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040