2008-08-25 12:00:47

चीनी विदेश मंत्री यांग च्ये छी ने चीन स्थित ताजिकस्तान के राजदूत श्री अलीमोव से भेंट की

14 तारीख को चीन के विदेश मंत्री श्री यांग च्ये छी ने चीन स्थित ताजिकस्तान के राजदूत श्री अलीमोव से भेंट की।

श्री यांग च्ये छी ने चीन और ताजिकस्तान के मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध के विकास का उच्च मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि चीन ताजिकस्तान के साथ के संबंध को महत्व देता है और दोनों देशों के राजनीतिक विश्वास और सहयोग को मजबूत करने को तैयार है। चीन संयुक्त राष्ट्र और शांगहाई सहयोग संगठन के ढांचे में ताजिकस्तान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने का इच्छुक है।

श्री अलीमोव ने कहा कि चीन के साथ संबंध का विकास करना ताजिकस्तान की एक मुख्य राजनयिक नीति है। ताजिकस्तान चीन के थाइवान , तिब्बत तथा पूर्वतुर्किस्तान पर प्रहार करने आदि सवालों पर चीन सरकार के रूख का समर्थन करता है। उन्होंने चीन के साथ राजनीति, व्यापार, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की भी इच्छा प्रकट की। (पवन)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040