24 तारीख को पेइचिंग ऑलंपिक का 16वं दिन है। जिस में कुल 12 स्वर्ण पदक पैदा होंगे। पेइचिंग समय के अनुसार 15 बजे तक 5 स्वर्ण पदक तय हुए हैं।
पेइचिंग ऑलंपिक के एथलेटिक प्रतियोगिता में केनिया के खिलाड़ी कामाउ ने पुरूष मेराथन दौड़ का स्वर्ण पदक जीतकर ऑलंपिक का नया रिकार्ट बनाया।
पेइचिंग ऑलंपिक की कलात्मक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में रूसी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। चीन ने रजत पदक प्राप्त किया। यह ऑलंपिक इतिहास में चीन की सब से बड़ी उपलब्धि है।
पेइचिंग ऑलंपिक के 48 किलो वर्ग की पुरूष फाइनल बोस्किंग प्रतियोगिता में चीन के खिलाड़ी जोउ शी मिंग ने स्वर्ण पदक जीता। यह चीन द्वारा प्राप्त पहला बोस्किंग स्वर्ण पदक है। यह इस ऑलंपिक में चीन का 50वां स्वर्ण पदक भी है। मंगोलिया के खिलाड़ी सेर्डामबा ने रजत पदक जीता।
ऑलंपिक के पुरूष वालिबाल के अंतिम प्रतियोगिता में अमरीका टीम ने स्वर्ण पदक जीता। ब्राजील टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। (पवन)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |