2008-08-21 19:19:22
चीन के स्छ्वान प्रांत में भूकंप मुकाबला व राहत कार्य की प्रगति
चीनी राज्य परिषद के प्रेस दफ्तर ने भूकंप मुकाबला व राहत जनरल कमांड के आदेश पर यह घोषणा की कि 21 तारीख के 12 बजे तक, स्छ्वान प्रांत के वन छ्वान भूकंप से 69226 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, 374643 व्यक्ति घायल हुए हैं और 17923 व्यक्ति लापता हैं। चीनी नागरिक मामला मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 21 तारीख के बारह बजे तक, चीन ने कुल मिलाकर देश विदेश के समाज के विभिन्न तबकों से 59 अरब 20 करोड़ चीनी य्वान की धनराशि व सामग्री स्वीकार की है। चीनी वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 21 तारीख के 12 बजे तक, चीन की विभिन्न स्तरीय सरकारों ने कुल मिलाकर 66 अरब 90 करोड़ चीनी य्वान की पूंजी डाली है। (श्याओयांग)