2008-08-21 19:10:14

स्छ्वान प्रांत में भूकंप के बाद प्रथम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी

चीन के स्छ्वान प्रांत की सरकार से मिली खबर के अनुसार, वर्ष 2008 महिला जूतों की राजधानी का तीसरा अंतरराष्ट्रीय खरीदारी उत्सव इस वर्ष के 14 से 16 अक्तूबर तक स्छ्वान प्रांत की राजधानी छन तु में आयोजित होगा। 12 मई को स्छ्वान में भूकंप आने के बाद स्छ्वान प्रांत में आयोजित यह प्रथम बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है।

वर्तमान अंतरराष्ट्रीय खरीदारी त्योहार चीनी हल्का उद्योग संघ, स्छ्वान प्रांत की सरकार और चीनी लेदर संघ द्वारा आयोजित किया गया है। हाल में छह अंतरराष्ट्रीय जाने-माने जूता व्यवसाय संगठन तथा युरोप के 38 जूता कारोबार वर्तमान खरीदारी उत्सव में भाग लेंगे।

परिचय के अनुसार, गत वर्ष स्छ्वान प्रांत में जूतों की निर्यात रक्म 26 करोड़ 50 लाख अमरीकी डॉलर तक पहुंची थी। हालांकि इस वर्ष भूकंप ने स्छ्वान प्रांत के जूता व्यवसाय पर असर डाला है, फिर भी यह गंभीर नहीं है। (श्याओयांग)