2008-08-20 19:23:41

जातीय क्षेत्रीय स्वशासन की व्यवस्था लागू करने के 50 सालों में नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश का विकास तेज हुआ है

इस साल नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष श्री वांग चेंग वाइ ने 20 अगस्त को कहा कि जातीय क्षेत्रीय स्वाशासन की व्यवस्था लागू करने के 50 सालों से अब तक नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश का आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विकास चतुर्मुखी रूप से किया जा रहा है, जातीय एकजुटता दिन ब दिन मजबूत की जा रही है। श्री वांग चेंग वाइ ने उसी दिन पेइचिंग में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि 50 सालों में नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश की आर्थिक शक्ति बढी है। 2007 में पूरे स्वायत्त प्रदेश की जी.डी.पी 88 अरब 92 करोड़ य्वान तक पहुंची है, जो 1957 से 84.5 गुना अधिक है। वर्तमान में नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश में ऊर्जा, रसायन उद्योग, संस्थापनों का निर्माण व फसल की प्रोसेसिंग पर आधारित आधुनिक औद्योगिक संस्थाओं की स्थापना हो चुकी है और लोगों का जवीन स्तर मूलतः उन्नत किया गया है। नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश उत्तर-पश्चिमी चीन में है, जहां ह्वई जाति के लोगों की संख्या पूरे प्रदेश की जन संख्या का 35.7 प्रतिशत है। नींग श्या ह्वई स्वायत्त प्रदेश चीन के एकमात्र ह्वई जाति का स्वायत्त प्रदेश है। (वनिता)