2008-08-20 16:35:52

चीनी समाचार पत्र जन-दैनिक ने वनछ्वान भूकंप के सौ दिनों की स्मृति नामक एक लेख प्रकाशित किया

20 तारीख को स्छ्वान के वनछ्वान में गंभीर भूकंप आए सौ दिन हो गए। चीनी समाचार पत्र जन-दैनिक ने वनछ्वान भूकंप के सौ दिनों की स्मृति नामक एक लेख प्रकाशित किया।

लेख में कहा गया है कि वर्ष 2008 में वनछ्वान भूकंप व पेइचिंग आलंपिक एक-एक करके आए हैं, जिससे एक अरब 30 करोड़ चीनियों को दुख व खुशी के अलग अलग अनुभव हुए है। भूकंप के सौ दिनों से जाहिर है कि गंभीर भूकंप का पेइचिंग आलंपिक के सफल आयोजन पर असर नहीं पड़ा, साथ ही पेइचिंग आलंपिक के आयोजन के कारण भूकंप का राहत कार्य भी स्थगित नहीं किया गया। आधुनिक चीन में और ज्यादा एकता व आत्मविश्वास उभरा है।

लेख में यह भी कहा गया है कि सौ दिनों के भूकंप राहत कार्य से विश्व ने फिर एक बार चीन को समझा है। विदेशी मीडिया ने ऐसा मूल्यांकन किया कि कम समय में चीन सरकार ने इतनी बड़ी शक्ति भूकंप के राहत कार्य में डाल दी। ऐसा कोई अन्य व्यवस्था नहीं कर सकती।

लेख में यह भी कहा गया है कि भूकंप के सौ दिनों के अवसर पर हम भूकंप के मृतकों के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हैं। आशा है मृतकों की आत्मा को शांति मिल सकेगी, और जीवित लोग ज्यादा कोशिश करके विपत्ति को दूर कर और गौरव प्राप्त कर सकेंगे। यह साहस व भावना एक अरब 30 करोड़ चीनी जनता को आधुनिकीकरण को प्राप्त करने के सौ वर्ष के सपने को साकार करने के लिए प्रोत्साहन दे सकेगी। (चंद्रिमा)