2008-08-19 18:42:22

भारतीय ऑलंपिक प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ने पेइचिंग ऑलंपियाड की भूरि-भूरि प्रशंसा की

इधर के दिनों में पेइचिंग ऑलंपियाड में भाग ले रहे भारतीय ऑलंपिक प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश कल्माडी ने पेइचिंग ऑलंपियाड की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

श्री सुरेश कल्माडी ने कहा कि वर्तमान ऑलंपियाड में चीन ने श्रेष्ठ संगठनात्मक क्षमता व ताल-मेल की क्षमता दिखाई है। इस पर उन्होंने चीन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन की आशा है कि पेइचिंग ऑलंपियाड के जरिए चीन व भारत के बीच परंपरागत मैत्री आगे बढेगी। उन्होंने कहा कि 2010 में कॉमनवेल्थ खेल भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होंगे, भारत इन खेलों को सफलता से आयोजित करने के लिए पेइचिंग ऑलंपियाड के अनुभव से सीखेगा।

भारतीय खिलाड़ी द्वारा ऑलंपियाड में शूटिंग की प्रतियोगिता में स्वर्ण-पदक जीतने की चर्चा करते हुए श्री सुरेश कल्माडी ने कहा कि वर्तमान ऑलंपियाड में भारतीय खिलाड़ी ने ऐतिहासिक प्रगति प्राप्त की है, इससे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया है।

(वनिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040