2008-08-17 17:11:39

70 हजार से ज्यादा स्वयं सेवक पेइचिंग ऑलिंपिक की सेवा कर रहे हैं

पेइचिंग के संबंधित विभागों से मिली खबर के अनुसार, अब तक, कुल मिलाकर 98 देशों व क्षेत्रों से आये 74 हजार 615 स्वयं सेवक पेइचिंग ऑलिंपिक की विभिन्न सेवाओं में भाग ले रहे हैं।

स्वयं सेवकों में चीन की मुख्य भूमि के 73 हजार 195 लोग, हांगकांग के 299 लोग, मकाओ के 95 लोग, थाईवान के 91 लोग और 935 विदेशी स्वयं सेवक शामिल हैं।

ये स्वयं सेवक प्रतियोगिता के विभिन्न व्यायामशालाओं में कार्यरत हैं, वे दर्शकों की सेवा करते हैं, सुरक्षा जांच करते हैं, अनुवाद की सेवा देते हैं, खेल प्रदर्शनी लगाते हैं और पदक प्रदान करने की रस्मों में सेवा करते हैं। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040