2008-08-14 10:58:41

11 वीं पंचम अर्दनी छुएगी ग्याएबू ने पेइचिंग ऑलंपियाड के स्वागत के लिए आयोजित राजा केसर से जुड़े हुए एक हज़ार से अधिक थांगखा चित्रों की प्रदर्शनी को देखा

11 वीं पंचम अर्दनी छुएगी ग्याएबू ने 13 अगस्त को पेइचिंग जातीय संस्कृति भवन में पेइचिंग ऑलंपियाड के स्वागत के लिए आयोजित राजा केसर से जुड़े हुए एक हज़ार से अधिक थांगखा चित्रों की प्रदर्शनी को देखा।

प्रदर्शनी देखते समय 11 वीं पंचम अर्दनी छुएगी ग्याएबू ने कहा कि वर्तमान प्रदर्शनी में तिब्बत जाति के श्रेष्ठ महाकाव्य केसर व थांगखा चित्रों के सांस्कृतिक विषय और तिब्बत जाति के लोगों की बुद्धि को दिखाया गया है। वर्तमान प्रदर्शनी में तथ्यों से तिब्बत की श्रेष्ठ व परंपरागत संस्कृति के संरक्षण व विकास में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व पूरे देश की उपलब्धियों जाहिर होती हैं।

केसर तिब्बत के प्राचीन कवि व काव्य आदि संस्कृति के आधार पर उत्पन्न व विकसित महाकाव्य है, जो प्राचीन तिब्बत जाति की संस्कृति की उपलब्धियों का प्रतिनिधि है। वर्तमान प्रदर्शनी में चुने गए 260 से अधिक थांगखा चित्रों से केसर महाकाव्य में महत्वपूर्ण कहानियां देशी-विदेशी दर्शकों के सामने प्रदर्शित की गई हैं।
(वनिता)