2008-08-12 17:23:46

भारतीय खिलाड़ी ने शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण-पदक जीता, जिस का भारतीय मीडिया ने उच्च मूल्याकंन किया

2008 पेइचिंग ओलंपिक में 11 तारीख की सुबह हुई पुरूष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी बिन्द्रा अभिनव ने 700. 5 कुलांक से स्वर्ण-पदक जीता, जो भारत के इतिहास में निजी प्रथम स्वर्ण पदक है। 12 अगस्त को भारतीय मीडिया ने अलग-अलग तौर पर इस का उच्च मूल्याकंन किया।

द हिदू ने बिन्द्रा अभिनव द्वारा स्वर्ण-पदक जीतने पर एक लेख जारी किया। लेख में कहा गया है कि यह ऑलंपिक इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त निजी पांचवां पदक है। इस के लिये भारत ने लम्बे समय तक इंतजार किया है। यह भारत का गौरव है।

द टाईम्स आफ इडिया ने बिन्द्रा अभिनवः भारत का गौरव नामक लेख जारी कर इस का परिचय दिया। लेख में कहा गया कि यह स्वर्ण पदक भारत का गौरव है। इस के बाद कोई भी व्यक्ति भारत की उपेक्षा नहीं करेगा।

बिन्द्रा अभिनव द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री ने अलग-अलग तौर पर उसे बधाई दी है।(रूपा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040