2008-08-11 17:13:52

पेइचिंग आलंपिक के दूसरे दिन कुल 14 स्वर्ण पदक

दस तारीख को पेइचिंग आलंपिक में दूसरे दिन के खेलों में 14 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा हुई।

दस तारीख की सुबह अमरीकी तैराकी खिलाड़ी मिकाएल फ़िलिप्स ने पुरूषों की चार सौ मीटर की व्यक्तिगत मिश्रित तैराकी की फ़ाईनल प्रतियोगिता में विश्व रिकार्ड तोड़कर चैंपियनशिप प्राप्त की। यह भी पेइचिंग आलंपिक में मौजूद पहला नया विश्व रिकार्ड है। फ़िलिप्स का नयी विश्व रिकार्ड है चार मिनट तीन सैकेंड 84।

दस तारीख की सुबह आयोजित पुरूषों की चार सौ मीटर फ़्री शैली की तैराकी की फ़ाईनल प्रतियोगिता में कोरिया गणराज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी पार्क ताएह्वान ने 3 मिनट 41 सैकेंट 86 के अंक से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह भी आलंपिक के इतिहास में कोरिया गणराज्य द्वारा प्राप्त तैराकी इवेंट का पहला स्वर्ण पदक है। चीनी खिलाड़ी च्यांग लीन ने रजत पदक प्राप्त किया।

महिलाओं की चार सौ मीटर व्यक्तिगत मिश्रित तैराकी की फ़ाईनल प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी स्तेफ़ेंनी राइस ने विश्व रिकार्ड तोड़कर चैंपियनशिप प्राप्त की। उन का अंक रहा 4 मिनट 29 सैकेंट 45।

दस तारीख की सुबह हालैंड टीम ने 3 मिनट 33 सैकेंट 76 के अंक से पेइचिंग आलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में रिले इवेंट का पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया, और इस इवेंट का आलंपिक रिकार्ड भी तोड़ा। चीनी टीम चौथे स्थान पर रही।

महिलाओं की दस मीटर की एयर पिस्टल की प्रतियोगिता में 24 उम्र की चीनी खिलाडी क्वो वन चुन ने 492.3 के अंक से चैंपियनशिप प्राप्त की।

दस तारीख की दोपहर को समाप्त महिला युगल तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड की फ़ाईनल प्रतियोगिता में चीनी खिलाड़ी क्वो चिन चिन व वू मिन श्या ने 343.50 के अंक से पहले स्थान पर रह कर फिर एक बार इस इवेंट का स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पुरूष ट्रैप शूटिंग की प्रतियोगिता में चेक टीम के खिलाड़ी कोस्तेलेस्की डेविड ने 146 के अंकों से चेक टीम के लिये पेइचिंग आलंपिक में निशानेबाज़ी का दूसरा स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

दस तारीख की दोपहर बाद आयोजित महिलाओं की 53 किलोग्राम स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में थाइलैंड की खिलाड़ी जारोनराधानाताराकून ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

रोड साईकल रेस की महिला प्रतियोगिता दस तारीख की दोपहर बाद समाप्त हुई। ब्रिटिश महिला खिलाड़ी निकोल कूक ने चैंपियनशिप प्राप्त की। स्वीडन की खिलाड़ी एम्मा जोहनस्सोन व इटली की खिलाड़ी तातियाना गुदेरजो ने क्रमशः रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया।

कोरिया गणराज्य टीम ने दस तारीख को पेइचिंग आलंपिक के तीरंदाजी मैदान में अपने गौरव की रक्षा करके महिलाओं की सामूहिक चैंपियनशिप प्राप्त की। चीनी टीम दूसरे स्थान पर रही।

दस तारीख को आयोजित पेइचिंग आलंपिक की महिला जूडो की 52 किलोग्राम स्तर की फा़ईनल प्रतियोगिता में चीनी महिला खिलाडी श्येन तुंङ मेइ ने चैंपियनशिप प्राप्त की।

पुरूष जूडो की 66 किलोग्राम स्तर की फ़ाइनल प्रतियोगिता में जापान के एथेंस आलंपिक के चैंपियन उचिशिबा मासातो ने फ़्रांसीसी खिलाड़ी दारबेलेत बेनजामिन को हराकर चैंपियनशिप प्राप्त की।

पुरुष भारोत्तोलन की 56 किलोग्राम स्तर की प्रतियोगिता में चीनी खिलाड़ी लूंङ छिन छ्वान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह पेइचिंग आलंपिक में चीनी प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्राप्त छठा स्वर्ण पदक भी है।

पुरुष एपे की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में इटली के खिलाड़ी तागलियारिओल मात्तेओ ने फ्रांसीसी खिलाड़ी जीन्नेत फ़ाब्रिक को हराकर चैंपियनशिप प्राप्त की।(चंद्रिमा)