सी. आर. आई. की यात्रा करते समय श्री महबूब जामिल ने कहा कि पेइचिंग ऑलंपिक उद्धाटन समारोह का पैमाना बहुत बड़ा है, जिसमें हाई टेक का उपयोग किया गया है। इससे तकनीक ऑलंपिक की भावना पूर्ण रूप से अभिव्यक्त हुई है। उन्होंने कहा कि पेइचिंग ऑलंपिक सुव्यवस्थित रूप से हो रहा है। विभिन्न देशों के खिलाड़ी और दर्शक इस में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इससे एक दुनिया एक सपना की भावना सच्चे रूप से साकार की गई है।
श्री महबूब जामिल ने कहा कि सी. आर. आई. रेडियो के जरिए दुनिया के विभिन्न देशों के लोगों को पेइचिंग ऑलंपिक की और अच्छी जानकारी दे रहा है और शक्तिशाली चीन के उभार की अभिव्यक्ति भी कर रहा है। उन की आशा है कि सी. आर. आई. जल्द से जल्द बंगलादेश में अपना एफ. एम. चैनल खोल सकेगा। (ललिता)