2008-08-06 19:01:00

भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में गरीब व्यक्तियों की संख्या पिछले सात सालों में सात लाख 60 हजार कम हुई

भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में गरीबी उन्मूलन और विकास दल के कार्यालय के अनुसार सन् 2007 के अंत तक भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में गरीब व्यक्तियों की संख्या सन् 2000 में 11 लाख 60 हजार से घटकर 4 लाख तक हो गयी है।

चीन के ग्रामीण गरीबी उन्मूलन व विकास कार्यक्रम (2001-2010) के कार्यांवयन से भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में 50 हजार व्यक्तियों को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है। जिस से कुछ गरीब लोगों के अस्तित्व की समस्या दूर की गयी है। इस के अलावा 3 लाख 50 हजार व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है।

इस के साथ ही गरीब क्षेत्रों में आधारभूत परियोजना का निर्माण भी मजबूत किया गया है। गरीब क्षेत्रों में स्कूलों की स्थिति भी सुधारी गयी है। (पवन)