2008-07-31 16:24:22

ओलंपिक मशाल रिले हपेइ प्रांत के थांग शान शहर में चली

पेइचिंग ओलंपिक की मशाल रिले जुलाई की 31 तारीख को उत्तर चीन के महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर हपेइ प्रांत के थांग शान शहर में चली।

सुबह आठ बजकर दस मिनट पर मशाल रिले थांग शान शहर के खेल केंद्र से शुरु हुई। केंद्रीय शहर में मशाल रिले की कुल लंबाई 2.7 किलोमीटर है, और 59 मशाल धारकों व 14 धारक सहायकों ने इस में भाग लिया। इस के बाद मशाल रिले गाड़ी से छाओ फ़ेइ ड्येन विकास क्षेत्र तक पहुंची। वहां कुल 149 मशाल धारकों व 40 धारक सहायकों ने मशाल रिले में भाग लिया। 12 बजकर 17 मिनट के लगभग थांग शान में मशाल रिले की गतिविधि समाप्त हुई।

थांग शान शहर हपेइ प्रांत में पेइचिंग आलंपिक की पवित्र मशाल रिले का अंतिम पड़ाव है। अगस्त की एक तारीख को मशाल रिले पेइचिंग आलंपिक के सहायक आयोजन शहर, फुटबाल प्रतियोगिता के सहायक आयोजन शहर थ्येन चिन शहर में आगे चलेगी। (चंद्रिमा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040