2008-07-29 17:42:14

भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों के निर्माण पर चीन के केंद्रीय वित्त ने 2 अरब 30 करोड़ य्वान का खर्च किया

चीनी राज्य-परिषद की अनुमति के बाद हाल ही में चीन के केंद्रीय वित्त ने स्छवान, कान सू व शान शी प्रांतों के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों के निर्माण के लिए भूकंप के बाद पुन:निर्माण के कोष में से 2 अरब 32 करोड़ य्वान की विशेष पूंजी निकाली।

सूत्रों के अनुसार इस पूंजी में से प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों के इमारतों को सुदृढ़ करने के लिए 1 अरब 34 करोड़ य्वान निकाला जाएगा और शिक्षा की सामग्री की तैयारी के लिए अन्य 98 करोड़ य्वान निकाला जाएगा।