2008-07-26 16:53:41

संयुक्त राष्ट्र संघ ने चीन के स्छ्वान भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों के पुनःनिर्माण का समर्थन करने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 25 जुलाई को न्यूयोर्क स्थित मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से चीन के स्छ्वान भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों के आगामी छह माहों के पुनःनिर्माण के समर्थन के लिये 3 करोड़ 35 लाख अमरीकी डालर प्रदान करने की अपील की।

उसी दिन आयोजित सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र विकास योजना कार्यलय के प्रधान डेर्वीस ने भूकंप आने के बाद चीन सरकार की तेज प्रतिक्रिया की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समन्वय व संगठन करता रहेगा ताकि विपदा ग्रस्त लोगों को पुनःनिर्माण की मदद दी जा सके।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह भी कहा कि भविष्य में वह चीन सरकार के साथ अधिक चौतरफा पुनःनिर्माण की योजना बनाएगें।(रूपा)