2008-07-25 18:51:32

अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की भूकंप चंदे की रकम 3 अरब 10 करोड़ य्वान से ज्यादा है

चीनी नागरिक के राहत ब्यूरो के प्रधान श्री वांग चन याओ ने 25 जुलाई के आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि 24 जुलाई तक चीन सरकार को 170 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों, दसेक अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों और बहुत से विश्व मित्रों से 3 अरब 13 करोड़ 70 लाख य्वान का चंदा मिला है।

श्री वांग चन याओ ने यह भी कहा कि 11 देशों से आए 4 राहत दलों और 9 चिकित्सा दलों ने स्छ्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य किया और कुछ परोपकारी संस्थाओं और विदेशी स्वयंसेवकों ने भी राहत कार्य में भाग लिया। चीन सरकार और चीनी जनता उन के प्रति आभार प्रकट करती है। (ललिता)