2008-07-25 10:31:59

 पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले ह नान प्रांत के चेंग चो शहर में आयोजित हुई

25 जुलाई को सुबह पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले ह नान प्रांत के चेंग चो शहर में आयोजित हुई।

सुबह 8 बजे ऑलंपियाड की मशाल रिले चेंग चो शहर के ह नान प्रांत के कला केंद्र के सामने शुरु हुई। चीन की प्रसिद्ध वालीबाल की खिलाड़ी सुश्री चांग रुंग फांग प्रथम मशालधारक बनी।
चेंग चो शहर की कुल 7.6 किलोमीटर लम्बी ऑलंपिक मशाल रिले की दौड़ में 208 मशालधारक शरीक हुए।

26 से 28 जुलाई तक पेइचिंग ऑलंपियाड की मशाल रिले ह नान प्रांत के खाए फेंग, रो यांग व एन यांग शहरों में आयोजित होगी।
(वनिता)