
पेइचिंग ऑलंपिक मशाल रिले 22 जुलाई को पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत में छ्यूफू और थाएन शहरों में समाप्त हुई।
छ्यूफू शहर में ऑलंपिक मशाल रिले सुबह 8 बजे शुरू हुई। 100 मशाल धारकों ने इस में भाग लिया। मशाल रिले की कुल लम्बाई 5.1 किलोमीटर है।
छ्यूफू शहर के बाद ऑलंपिक मशाल रिले सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर थाएन शहर में जारी रही और विश्व प्राकृतिक सांस्कृतिक अवशेष थाए शान पहाड़ तक पहुंचाई गई।
ऑलंपिक मशाल रिले 23 जुलाई को शानतोंग प्रांत की राजधानी चीनान में आयोजित होगी। (ललिता)
