2008-07-21 16:37:22

भूकंप की चीनी राहत सेना ने अलग-अलग तौर पर हटना शुरू किया है

21 जुलाई को भूकंप की चीनी राहत सेना के पहले खेप वाले 515 सैनिकों ने रेल से छंग तु से हटना शुरू किया ।

12 मई को स्छ्वान के वन छ्वान में भूकंप आने के बाद राहत के लिये चीन ने 1 लाख 38 हजार सैनिक भेजे। 17 जुलाई तक चीनी सेना ने 3336 व्यक्तियों को बचाया और 14 लाख का स्थानांतरण किया।

वर्तमान में चीनी राहत कार्यों में भूकंप ग्रस्त लोगों के स्थानांतरण व पुनःनिर्माण की बहाली को प्राथमिकता दी जा रही है। राहत सेना प्रमुख मिशन पूरा कर चुकी है। चीनी केंद्रीय फौजी कमेटी के अध्यक्ष हू चिन थाओ द्वारा हाल में हस्तांतरित आदेश के अनुसार पहले खेप वाली सेना 21 जुलाई को भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों से हटेगी। इस के बाद और 80 हजार सैनिक हटेंगे।(रूपा)