
चीनी नागरिक मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को 12 बजे तक देश-विदेश के विभिन्न जगतों से मिले चंदे की रकम 58 अरब य्वान तक पहुंची है और भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लिए 22 अरब 10 करोड़ य्वान से ज्यादा चंदे का अनुदान किया गया है।
वित्तीय मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 जुलाई को 12 बजे तक चीन के विभिन्न स्तरों की सरकारों ने कुल मिलाकर 61 अरब 40 करोड़ से अधिक य्वान की राहत पूंजी प्रदान की है। (ललिता)
