2008-07-11 18:13:07

चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी ने कानसू को 30 करोड़ चीनी य्वान की सहायता दी

चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायता में कानसू प्रांत में भूकंप के बाद होने वाली पुनः निर्माण परियोजना हाल में शुरू हुई। प्रथम खेप की सहायता 30 करोड़ चीनी य्वान है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 30 करोड़ चीनी य्वान मुख्यतः भूकंप ग्रस्त क्षेत्र में नष्ट हुई या गंभीर रुप से बर्बाद हुए गांवों के पुनः निर्माण तथा ग्रामीण मकानों , गांव स्तरीय क्लिनिकों, कस्बे के स्कूलों के निर्माण के समर्थन में इस्तेमाल की जाएगी।

चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थायी उपाध्यक्ष सुश्री च्यांग ई मैन ने कहा कि चीन के स्छ्वान, कानसू, और शानशी भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में भूकंप आने के बाद के पुनः निर्माण कार्य की बहाली के लिए चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी ने 2 अरब 50 करोड़ चीनी य्वान डालने का निर्णय लिया है। (श्याओयांग)