2008-07-11 10:52:29

पांडा के पिता कहलाने वाले श्री जांग हे मिन

46 वर्षीय श्री जांग हे मिन के पास अनेक हैसियत वाले आदमी हैं, वे चीन के पांडा सुरक्षा अध्ययन केंद्र के प्रधान हैं, चीनी राष्ट्रीय वन ब्युरो के स्छवान ओ लूंग प्राकृतिक सुरक्षा क्षेत्र के प्रबंध ब्युरो के नेता हैं और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 17वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि भी हैं। इन के अलावा उन्हें पांडा का पिता भी कहा जाता है।

श्री जांग हे मिन सन् 1983 से पांडा के साथ काम करने लगे हैं। उसी वर्ष उन्होंने स्छवान विश्वविद्यालय के जैव विभाग से स्नातक की उपाधि ले कर पांडा पर अध्ययन कार्य शुरू किया। सन् 1987 में वे आगे पढ़ने के लिए अमरीका गए और दो साल के बाद जैव सुरक्षा और प्रबंध में एम.ए की डिग्री प्राप्त की। इस के बाद पांडा के बारे में अध्ययन करने के लिए वे चीन वापस आए। उन्होंने संवाददाता से कहा कि उस समय अमरीका में जैव सुरक्षा व प्रबंध की तकनीक बहुत विकसित थी। लेकिन मैं सोचता हूं कि हमारे पांडा के बारे में अध्ययन बहुत कम हुआ है। इस क्षेत्र में बहुत समस्याएं हैं।

इसलिए श्री जांग हे मिन ने चीन में वापस आकर पांडा की सुरक्षा व अध्ययन करने के क्षेत्र में 20 साल तक काम किया।

वे चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित स्छवान प्रान्त में काम करते रहे हैं। वहां का ओ लूंग प्राकृतिक रक्षा क्षेत्र चीन में सब से बड़ा प्राकृतिक रक्षा क्षेत्र है जिस में बहुत से पांडा अपना जीवन बिताते हैं।

पांडा बहुत प्यारा जानवर है। लेकिन पांडों की संख्या बहुत कम है। आज की स्थिति में पांडा के लिए जीवन बिताना बहुत मुश्किल है। पांडा की सुरक्षा के लिए चीन ने पिछली शताब्दी के 80 के दशक में ओ लूंग प्राकृतिक रक्षा क्षेत्र में चीन का पांडा रक्षा अध्ययन केंद्र स्थापित किया।

पिछली शताब्दी के 90 के दशक में ओ लूंग पांडा सुरक्षा अध्ययन केंद्र में सिर्फ 10 पांडा थे। आज यह संख्या 128 तक बढ़ गयी है। यह संख्या चीन के रक्षित किए गए पांडों की संख्या का 60 प्रतिशत है। अब अध्ययन करने व्यक्ति इन पांडाओं को प्रशिक्षण भी देने लगे हैं।

इन सब पांडों के बच्चों में श्री जांग को सन् 1998 में जन्मी एक मादा कुमारी नामक पांडा बहुत पसंद है। श्री जांग ने कहा कि हमारी देखरेख में जन्म लेने वाला यह पहला पांडा है। हम ने उसे कुमारी का नाम दिया। वह हमारे लिए सचमुच कुमारी की तरह है। अगर मैं कुछ समय तक उसे नहीं देखूं तो वह अप्रसन्न होगी। अब वह एक अच्छी मा भी है और उस ने 6 बच्चों को जन्म दिया है।

अन्य एक यींग यींग नामक पांडा का भी श्री जांग के साथ बहुत घनिष्ठ संबंध है। क्योंकि एक बार श्रीं जांग को उसने दांत से काट खाया। श्री जांग ने कहा कि

उस समय यींग यींग 2 वर्ष का था। हम उसे प्रशिक्षण दे रहे थे। उस समय बहुत गर्मी थी, इसलिए यींग यींग अप्रसन्न हुआ और उस ने मुझे दांत से काट खाया।

इस के बाद श्री जांग हे मिन को अस्पताल में तीन महीनों के लिए रहना पड़ा। लेकिन इस घटना के बाद भी श्री जांग पहले की ही तरह यींग यींग को प्यार करते हैं।

ओ लूंग प्राकृतिक सुरक्षा क्षेत्र में 10 साल से अधिक समय तक काम करने के बाद श्री जांग एक युवा विशेषज्ञ से चीनी पांडा सुरक्षा केंद्र के प्रधान बन गए हैं। वे ओ लूंग प्राकृतिक सुरक्षा क्षेत्र के प्रबंध ब्युरो के नेता भी हैं। इस के अलावा वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 7 करोड़ सदस्यों में से एक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 17वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि भी चुने गए हैं। यह बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि कम्युनिस्ट पार्टी के हर 30 हजार सदस्यों में से सिर्फ एक प्रतिनिधि चुना जा सकता है। इस मौके पर वे पेइचिंग में जाकर प्रतिनिधि सभा में सलाह दे सकेंगे। श्री जांग हे मिन की सलाह का केंद्र चीन में सक्रिय प्राकृतिक रक्षा व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने ओ लूंग प्राकृतिक सुरक्षा क्षेत्र का उदाहरण देकर कहा कि

ओ लूंग क्षेत्र ने छन दु क्षेत्र के लिए बहुत योगदान दिया है। उस ने जलवायु में सुधार करने और पर्यावरण संरक्षण की गारंटी की है। इसलिए मुझे लगता है कि चीन में सक्रिय प्राकृतिक रक्षा व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन में सक्रिय प्राकृतिक रक्षा व्यवस्था स्थापित करने से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। इसलिए श्री जांग को आशा है कि उन की यह सलाह यथाशीघ्र स्वीकार की जा सकेगी।