2008-07-10 17:08:27

चीन के नागरिक मामला मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी करके देशी-विदेशी जगतों के प्रति भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को चंदा देने पर आभार प्रकट किया

चीन के नागरिक मामला मंत्रालय ने 10 जुलाई को एक विज्ञप्ति जारी करके विभिन्न जगतों के प्रति भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को चंदा देने पर आभार प्रकट किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्छवान प्रांत के वनछवान में रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाला तगड़ा भूकंप आने के बाद अनेक देशों की सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, संस्थाओं व व्यक्तियों ने चीन सरकार व चीनी जनता के प्रति संवेदना प्रगट की और विभिन्न तरह की सहायता दी, जिससे कठिनाइयों को दूर करके अपने घरों के पुन:निर्माण के लिए भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सहायता मिली। चीन सरकार भूकंप राहत का समर्थन करने वाले विभिन्न देशों की सरकारों, संगठनों व व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करती है।

विज्ञप्ति में जोर देते हुए कहा गया है कि चीन सरकार मिलने वाला चन्दा व अन्य सामग्री के प्रबंध व उपयोग पर बड़ा ध्यान दे रही है। केंद्र सरकार व विभिन्न क्षेत्रों की सरकारें सिलसिलेवार नियम अपनाकर इस चंदे की रकम व सामग्री के प्रबंध व उपयोग पर निगरानी कर रही हैं। संबंधित स्थिति समाज के समक्ष सार्वजनिक की जा रही है।