2008-07-09 19:25:44

मानवाधिकार अध्ययन विशेषज्ञों ने कहा कि भूकंप राहत समकालीन चीन में मानवाधिकार का सम्मान व गारंटी करने का जीवंट व्यवहार है

9 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित चीन के मानवाधिकार अध्ययन सोसाइटी की संगोष्ठी में दसियों मानवाधिकार अध्ययन विशेषज्ञों व विद्वानों ने कहा कि चीन के स्छवान प्रांत के वनछवान में आए भूकंप का राहत कार्य समकालीन चीन में मानवाधिकार का सम्मान व गारंटी करने का जीवंट व्यवहार है।

चीन के मानवाधिकार अध्ययन सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री ली चुन रु ने कहा कि भूकंप आने के बाद चीन सरकार ने पूरी कोशिश से चीनी जनता की जान बचाई है और भूकंप के बाद पूरी कोशिश से पुन:निर्माण का काम किया है, जिससे यह जाहिर है कि जनता की जान अन्य चीज़ों से महत्वपूर्ण है। विशेषकर भूकंप की स्थिति को सार्वजनिक करने व विदेशी सहायता को स्वीकार करने के चीन सरकार के आचार से एक खुले, आत्मविश्वसीय व मानवाधिकार की गारंटी करने वाले देश की छवि प्रदर्शित की गयी है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय स्कूल के रणनीतिक अनुसंधान शाला के सदस्य श्री ली यून लोंग का विचार है कि भूकंप राहत कार्य में गैरसरकारी शक्तियों व गैरसरकारी संगठनों की भूमिका को स्वीकार किया गया है, जो इस बात का प्रतीक है कि चीन का नागरिक समाज का एक नए स्तर पर विकास हो रहा है।