2008-07-09 19:14:13

चीन सरकार ने भूकंप मुकाबला व राहत कार्य में 56 अरब से ज्यादा चीनी य्वान की पूंजी दी

चीनी राज्य परिषद के प्रेस दफ्तर द्वारा नौ तारीख को जारी आंकड़े बताते हैं कि नौ तारीख के 12 बजे तक, विभिन्न स्तरीय सरकारों ने कुल मिलाकर 56 अरब 8 करोड़ 80 लाख चीनी य्वान की पूंजी राहत कार्य में डाली है। देश विदेश के विभिन्न तबकों से आयी धनराशि व सामग्री का चंदा लगभग 56 अरब 90 करोड़ से ज्यादा य्वान है, जिन में से 20 अरब 40 करोड़ से ज्यादा य्वान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों को दिया गया है।

चीनी राज्य परिषद के प्रेस दफ्तर ने चीनी राज्य परिषद के भूकंप मुकाबला व राहत कार्य के कमांड के आदेश पर यह घोषणा भी की कि नौ तारीख के 12 बजे तक, चीन के स्छ्वान, कानसू व शानशी प्रांतों में भूकंप से नुकसान पहुंचने वाली दुकानों की संख्या 1 लाख 38 हजार से ज्यादा है, जिन में से 1 लाख 25 हजार से ज्यादा दुकानों के व्यवसाय की बहाली की गयी है।

नौ तारीख के 12 बजे तक, चीन के स्छ्वान के वन छ्वान भूकंप से 69 हजार 197 लोगों की मृत्यु हुई है और 18 हजार 379 लोग लापता हैं। (श्याओयांग)