2008-07-09 18:24:38

श्री हू चिन थाओ ने जी आठ और चीन, भारत, ब्राजील, दक्षिणी अफ्रीका और मैक्सिको 5 विकासशील देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया

जी आठ और चीन, भारत, ब्राजील, दक्षिणी अफ्रीका और मैक्सिको 5 विकासशील देशों का शिखर सम्मेलन 9 तारीख को जापान के होक्कइडो के टोयाको में आयोजित हुआ। चीन के राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने सम्मेलन में भाग लिया और भाषण दिया।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि विभिन्न देशों को अर्थ नीति में ताल-मेल बिठाते हुए विश्व अर्थ को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। विकसित देशों को अपना वायदा पूरा करते हुए विकासशील देशों को ज्यादा मदद, तकनीकी सहायता और बाजार खोलने में मदद देनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र को भी निर्देशन में और ताल मेल में मजबूती लानी चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विश्व बाजार में अनाज के दाम बढ़ने का संकट दूर करने के लिए ज्यादा मदद देनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र को भी तालमेल की भूमिका अदा करनी चाहिए।

(पवन)