2008-07-09 18:22:29

जी-आठ अनाज के दाम बढने के संकट दूर करने के लिए विभिन्न कदम उठाएगा

जापान के होक्काइडो के टोयाको में आयोजित जी-आठ के शिखर सम्मेलन ने 8 तारीख को विश्व अनाज की सुरक्षा की गारंटी की समस्या पर वक्तव्य जारी किया। जिस में विश्व बाजार में अनाज के दाम बढने के संकट दूर करने के लिए विभिन्न कदम उठाने की बात की गयी है।

वक्तव्य में कहा गया है कि मौजूदा कृषि सहायता और पूंजी निवेश की स्थिति में सुधार करने के लिए विकासशील कृषि प्रधान देशों को देने वाली मदद बढ़ानी चाहिए। अफ्रीका देशों की कृषि विकास योजना को सहायता देना और तकनीक व प्रतिभाओं की मदद देनी चाहिए। वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि जी-आठ संबंधित देशों को 10 अरब अमरीकी डालर की सहायता देगा।

अन्य रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के कृषि व अनाज संगठन, विश्व अनाज योजना ब्युरो और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोश ने 8 तारीख को संयुक्त वक्तव्य जारी कर जी आठ से कृषि का समर्थन मजबूत करने की अपील की। (पवन)